Tuesday, October 12, 2021
निदा फ़ाज़ली की मशहूर ग़ज़लें
निदा फाज़ली की मशहूर ग़ज़लें - एक
BBC पर छपे -निदा साहब के लेख
Monday, October 11, 2021
खूबसूरत ग़ज़ल -बशीर बद्र
ग़ज़ल
मुस्कुराती हुई धनक है वही
उस बदन में चमक दमक है वही
फूल कुम्हला गये उजालों के
साँवली शाम में नमक है वही
अब भी चेहरा चराग़ लगता है
बुझ गया है मगर चमक है वही
कोई शीशा ज़रूर टूटा है
गुनगुनाती हुई खनक है वही
प्यार किस का मिला है मिट्टी में
इस चमेली तले महक है वही
छोटी बह्र कि ग़ज़ल -बशीर बद्र
ग़ज़ल
कोई हाथ नहीं ख़ाली है
बाबा ये नगरी कैसी है
कोई किसी का दर्द न जाने
सबको अपनी अपनी पड़ी है
उसका भी कुछ हक़ है आख़िर
उसने मुझसे नफ़रत की है
जैसे सदियाँ बीत चुकी हों
फिर भी आधी रात अभी है
कैसे कटेगी तन्हा तन्हा
इतनी सारी उम्र पड़ी है
हम दोनों की खूब निभेगी
मैं भी दुखी हूँ वो भी दुखी है
अब ग़म से क्या नाता तोड़ें
ज़ालिम बचपन का साथी है
ग़ज़लें -बशीर बद्र
ग़ज़ल
होंठों पे मुहब्बत के फ़साने नहीं आते
साहिल पे समुंदर के ख़ज़ाने नहीं आते
पलकें भी चमक उठती हैं सोते में हमारी
आँखों को अभी ख़्वाब छुपाने नहीं आते
दिल उजड़ी हुई इक सराय की तरह है
अब लोग यहाँ रात बिताने नहीं आते
उड़ने दो परिंदों को अभी शोख़ हवा में
फिर लौट के बचपन के ज़माने नहीं आते
इस शहर के बादल तेरी ज़ुल्फ़ों की तरह हैं
ये आग लगाते हैं बुझाने नहीं आते
क्या सोचकर आए हो मोहब्बत की गली में
जब नाज़ हसीनों के उठाने नहीं आते
अहबाब[1] भी ग़ैरों की अदा सीख गये हैं
आते हैं मगर दिल को दुखाने नहीं आते
एक और ग़ज़ल -बशीर बद्र साहब
ग़ज़ल
आंसुओं से धुली ख़ुशी की तरह
रिश्ते होते हैं शायरी की तरह
जब कभी बादलों में घिरता है
चाँद लगता है आदमी की तरह
किसी रोज़न किसी दरीचे से
सामने आओ रोशनी की तरह
सब नज़र का फ़रेब है वर्ना
कोई होता नहीं किसी की तरह
खूबसूरत, उदास, ख़ौफ़जदा
वो भी है बीसवीं सदी की तरह
जानता हूँ कि एक दिन मुझको
वक़्त बदलेगा डायरी की तरह
ग़ज़ल -बशीर बद्र साहब
ग़ज़ल
किसे ख़बर थी तुझे इस तरह सजाऊंगा
ज़माना देखेगा और मैं न देख पाऊंगा
हयातों मौत फ़िराक़ों विसाल सब यकजा
मैं एक रात में कितने दीये जलाऊंगा
पला बढ़ा हूँ अभी तक इन्हीं अंधेरों में
मैं तेज़ धूप से कैसे नज़र मिलाऊंगा
मेरे मिज़ाज की ये मादराना फितरत है
सवेरे सारी अज़ीयत मैं भूल जाऊँगा
तुम एक पेड़ से वाबस्ता हो मगर मैं तो
हवा के साथ बहुत दूर-दूर जाऊँगा
मिरा ये अहद है मैं आज शाम होने तक
जहाँ से रिज़क लिखा है वहीँ से लाऊंगा
उजालों की परियां -बशीर बद्र
बहुत अज़ीज़ हमें है मगर पराया है
उतर भी आओ कभी आसमाँ के ज़ीने से
तुम्हें ख़ुदा ने हमारे लिये बनाया है
महक रही है ज़मीं चांदनी के फूलों से
ख़ुदा किसी की मुहब्बत पे मुस्कुराया है
उसे किसी की मुहब्बत का ऐतबार नहीं
उसे ज़माने ने शायद बहुत सताया है
तमाम उम्र मेरा दम उसके धुएँ से घुटा
वो इक चराग़ था मैंने उसे बुझाया है
उजाले की परियां -बशीर बद्र
उजालों की परियां -बशीर बद्र
उजालों की परियां ग़ज़ल संग्रह से -बशीर बद्र
उजालों की परियां -
https://amzn.to/3uXzRpE
ग़ज़ल
अब किसे चाहें किसे ढूँढा करें
वो भी आख़िर मिल गया अब क्या करें
हल्की-हल्की बारिशें होती रहें
हम भी फूलों की तरह भीगा करें
आँख मूँदे उस गुलाबी धूप में
देर तक बैठे उसे सोचा करें
दिल मुहब्बत दीन-दुनिया शायरी
हर दरीचे से तुझे देखा करें
घर नया कपड़े नये बर्तन नये
इन पुराने काग़ज़ों का क्या करें
ग़ज़ल बशीर बद्र -उजालों की परियां
उजालों की परियां -
ग़ज़ल
वो चांदनी का बदन ख़ुशबुओं का साया है
बहुत अज़ीज़ हमें है मगर पराया है
उतर भी आओ कभी आसमाँ के ज़ीने से
तुम्हें ख़ुदा ने हमारे लिये बनाया है
महक रही है ज़मीं चांदनी के फूलों से
ख़ुदा किसी की मुहब्बत पे मुस्कुराया है
उसे किसी की मुहब्बत का ऐतबार नहीं
उसे ज़माने ने शायद बहुत सताया है
तमाम उम्र मेरा दम उसके धुएँ से घुटा
वो इक चराग़ था मैंने उसे बुझाया है
Sunday, October 10, 2021
शाहिद कबीर की एक ग़ज़ल
नींद से आँख खुली है अभी देखा क्या है
देख लेना अभी कुछ देर में दुनिया क्या है
बाँध रक्खा है किसी सोच ने घर से हम को
वर्ना अपना दर-ओ-दीवार से रिश्ता क्या है
रेत की ईंट की पत्थर की हो या मिट्टी की
किसी दीवार के साए का भरोसा क्या है
घेर कर मुझ को भी लटका दिया मस्लूब के साथ
मैं ने लोगों से ये पूछा था कि क़िस्सा क्या है
संग-रेज़ो के सिवा कुछ तिरे दामन में नहीं
क्या समझ कर तू लपकता है उठाता क्या है
अपनी दानिस्त में समझे कोई दुनिया 'शाहिद'
वर्ना हाथों में लकीरों के अलावा क्या है
Thursday, September 30, 2021
मुख्य बहरें और उनके उदाहरण- Part 1
आज हम ग़ज़ल की बहरों को लेकर चर्चा आरम्भ कर रहे हैं | आपके प्रश्नों का स्वागत है |
आठ बेसिक अरकान:
फ़ारसी मे 18 बहरें:
ग़ज़ल लेखन के बारे में आनलाइन किताबें -
ग़ज़ल की बाबत > https://amzn.to/3rjnyGk
बातें ग़ज़ल की > https://amzn.to/3pyuoY3
ग़ज़ल का व्याकरण > https://amzn.to/44nWmEY
इसलाह-ए-ग़ज़ल > https://amzn.to/3CXkJgO
ग़ज़ल की लय > https://amzn.to/4g2R6M7
Baatein Ghazal Ki > https://amzn.to/3C3KQ9b
Ghazal Writing Crash Course > https://amzn.to/4g9mfxn
-
ग़ज़ल लेखन के बारे में आनलाइन किताबें - ग़ज़ल की बाबत > https://amzn.to/3rjnyGk बातें ग़ज़ल की > https://amzn.to/3pyuoY3 ग़ज़...
-
ग़ज़ल हर घड़ी यूँ ही सोचता क्या है? क्या कमी है ,तुझे हुआ क्या है? किसने जाना है, जो तू जानेगा क्या ये दुनिया है और ख़ुदा क्या है? दर-बदर खाक़ ...
-
राहत साहब किसी परिचय के मोहताज़ नहीं हैं। राहत साहब ने एक जनवरी को जीवन के साठ वर्ष पूरे किए हैं। इसी महीने रामकथा वाचक मुरारी बापू ने राहत...



